क्या क्या पढ़ने को मिलेगा यहां
क्या क्या पढ़ने को मिलेगा यहां इस्लाम दुनिया का सबसे ज्यादा ना समझे जाने वाला धर्म बन गया है। गैर मुस्लिम तो गैर मुस्लिम यहां तक की कई मुसलमान भी इस्लाम की बहुत सारी बातों से परिचित नहीं है, जिसके कारण उनके मन में गलत अवधारणा बन जाती है जो कि समाज और राष्ट्र के लिए शुभ नहीं है। मैं जब न्यूज़ चैनल ,सोशल मीडिया, गूगल, यूट्यूब वगैरा-वगैरा जगहों पर इस्लाम के बारे में सर्च करता हूं तो बहुत ज्यादा सही सूचना नहीं मिलते हुए देखता हूं ,तो मुझे यह लगा के एक सच्चे भारतीय होने के नाते मेरा एक कर्तव्य बनता है के अपने देशवासियों के मन में एक बहुत ही पावन और पवित्र धर्म के बारे में जो गलत अवधारणा कुछ नेता और असामाजिक तत्व फैलाते हैं उसको दूर करने के लिए एक छोटा सा प्रयास करता हूं। मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को इस्लाम धर्म से संबंधित बुनियादी बातों के बारे में बताऊंगा क्योंकि मैं खुद बहुत बड़ा स्कॉलर नहीं हूं बल्कि एक आम सा छात्र हूं जो हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने की यथासंभव कोशिश करता हूं ,तो गलती होने की संभावना है मैं आप सभी से सादर अ...